फोटो 2सर्व कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न होने के बाद मौजूद नव निर्वाचित पदाधिकारी व अन्य।स्रोत
नारनौल। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक नारनौल का सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता नारनौल ब्लॉक प्रधान राहुल ने की।
सर्वसम्मति से भीम सिंह जेदिया को प्रधान चुना गया। नरेंद्र सिंह को सचिव, प्रवीण को कोषाध्यक्ष, रमेश फौजी को वरिष्ठ उप प्रधान, सतीश कुमार को सहसचिव और विजय कुमार को प्रचार सचिव बनाया गया। चुनाव परीक्षक के रूप में एसकेएस के जिला प्रधान कौशल यादव, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा और एसकेएस के जिला सचिव राहुल मौजूद रहे। संवाद