फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भरत खुराना बने मैरिज पैलेस संचालकों के प्रधान, मंगल यादव को मिली उप प्रधान की जिम्मेदारी

Tue, 02 Jul 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दी महेंद्रगढ़ मैरिज पैलेस एसोशिएशन की आम बैठक टेंट यूनियन के प्रधान जयपाल की अध्यक्षता में चामधेड़ा रोड पर स्थित एक निजी मैरिज पैलेस में संपन्न हुई। बैठक में अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद सभी मैरिज पैलेस संचालकों द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरु की गई।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए भरत खुराना, उप प्रधान मंगल यादव, सचिव अमित भार्गव, सहसचिव रमेश सैनी, कोषाध्यक्ष परमेश्वर सैनी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। उसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यकारिणी का गठन गया। जयपाल यादव, महेश यादव, ओमप्रकाश चनेजा, परमवीर यादव को सदस्य के लिए चुना गया। प्रधान भरत खुराना ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वे बखूबी निभाएंगे। हमेशा संगठन के साथ मिलकर रहेंगे। इस मौके पर जयपाल यादव, भरत खुराना, अमित भार्गव, महेश यादव, रमेश सैनी, मंगल यादव, बंशी लाल सैनी, ओमप्रकाश चनेजा, परमेश्वर सैनी, परमवीर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें