फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान नाथ व नोमी नाथ की पुण्यतिथि पर लगाया भंडारा

विज्ञापन
फोटो नंबर-26गांव सिहमा में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
सीहमा। खंड सीहमा में भगवान नाथ की 55वीं व नोमी नाथ की दूसरी पुण्यतिथि पर बाबा खेता नाथ मंदिर में भंडारा लगाया। इस मौके पर दूर दराज से श्रद्धालुओं ने आकर बाबा के मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर मन्नत मांगी। सुबह 8 बजे मंदिर परिसर में हवन कर भंडारे की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य मेहमान नीमराना मंदिर के महंत शंकर नाथ रहे। मंदिर के महंत एतवार नाथ ने बताया कि भगवान नाथ की 55वीं व नोमी नाथ की दूसरी पुण्यतिथि पर संयुक्त भंडारा लगाया गया है। भंडारे में सैंकड़ों गांव से लोग पहुंचकर बाबा का प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर परिसर में बाबा के चित्र के सामने माथा टेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। बाबा खेता नाथ मंदिर में साल में दो भंडारे होते हैं। इसके साथ इन दोनों भंडारों से पूर्व रात्रि को सत्संग होता है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचती है। सीहमा गांव में सत्संग की रात्रि के लिए ग्रामीणों द्वारा दूध एकत्रित कर मंदिर में दिया जाता है।
इस दूध से रात्रि के समय खीर बनाकर लोगों को खिलाई जाती है। इस मौके पर सरपंच विक्रम यादव, पूर्व सरपंच सूबे सिंह, पूर्व सरपंच नरेश यादव, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव, देवीलाल, संजय यादव, प्रकाश यादव व संदीप यादव के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें