फोटो संख्या:74- यादव धर्मशाला में बैठक करते धानक उत्थान संगठन के सदस्य---संवाद
महेंद्रगढ़। श्री विष्णु भगवान मंदिर, रेलवे रोड में हरिनाथ महाराज की आठवीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और महाराज की समाधि पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। साधु-संतों को भोजन करवाने के साथ ही विधायक कंवर सिंह यादव, प्रो. संजय जोशी, प्रधान मनोहर लाल झुकिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव, राजेंद्र शर्मा, प्रो. संजय जोशी, डॉ. सुधीर लांबा, प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. विजय यादव, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. तीर्थराज शर्मा, प्रधान मनोहर लाल झुकिया, संरक्षक संजय मित्तल, महासचिव डॉ. सुधीर कुमार, प्रदीप निम्भेड़िया, पंडित मुकेश शर्मा, सुशील कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार सिंगला, कन्नु, अजय श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद