फोटो नंबर- 09सिहमा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकालती महिलाएं। स्रोत-विभाग
सिहमा। खंड सिहमा की आंगनबाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर आंगनबाड़ी में गांव की सरपंच सुमन देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी रैली निकाली गई। रैली आंगनबाड़ी से शुरू होकर गांव की चौपालों से होते हुए बस स्टैंड पर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर मनोज ने की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जिले में बेटियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस प्रकार के अभियान चलाते रहने से लोगों को प्रेरणा मिल रही है। इसी का परिणाम है कि बेटों से ज्यादा बेटियों में लग अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नही हैं। चाहे वह खेल, शिक्षा या कोई भी क्षेत्र हो बेटियां किस्मत वालों के घर जन्म लेती हैं। बेटियां एक-साथ दो परिवारों को जोड़ कर रखती है। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर के अलावा गांव की महिलाएं उपस्थित थी।