फोटो संख्या:82- धनकोर देवी== फाइल फोटो
महेंद्रगढ़। गांव नौताना में डॉ. जयलाल यादव की माता धनकोर देवी उम्र 97 वर्ष का शुक्रवार को देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार गांव नौताना में किया गया था। उनके अंतिम संस्कार में अनेक गांव व आसपास के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। धनकोर देवी के सबसे बड़े बेटे सूबेदार मेजर रामावतार खेतान एवं सूबेदार कृष्ण कुमार पीटीआई समेत पोता व प्रपौत्र समेत भरपूरा संयुक्त परिवार के 35 सदस्यों की मुखिया थी। संवाद