फोटो नंबर-14सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करती एनएसएस स्वयं सेविका। स्रोत: विभाग
नारनौल। कुलतापुर रोड स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में यूपीएससी में उत्कृष्ट रैंक हासिल करने वाले करण सिंह ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला आरएसएस संघ चालक कप्तान हंसराज उपस्थित रहे। करण सिंह ने कहा कि जीवन में बड़ा पद हासिल करने के साथ अच्छा इंसान बनना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन मेहनत, लगन और निष्ठा से कार्य करने पर सफलता अवश्य मिलती है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। अंत में जिला समन्वयक चरण सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संवाद