फोटो संख्या:60- सतनाली में श्रीशिवपुराण कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं--संवाद
सतनाली। बाबा भैरव मंदिर में शिव महापुराण कथा से पूर्व 151 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बाबा भैरु मंदिर से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, खोखा मार्केट, नया बस स्टैंड होते हुए गांव की फिरनियों से होते हुए वापस बाबा भैरव मंदिर पहुंची।
मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन शिव महापुराण कथा दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य बृजगोपाल मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का रसपान करवाया जाएगा। इस दौरान महेंद्र वालिया, सुरेश, पुरुषोत्तम लाल पारीक, संतलाल पारीक, ओमदत्त जागड़ा, प्रदीप पारीक मौजूद रहे।