फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पापा का दोस्त बनकर अध्यापिका से खाते में डलवाए रुपये

Fri, 10 May 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक अध्यापिका के साथ जानकार बनकर हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। अध्यापिका ने ठगी होने की पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नारनौल निवासी हिमानी ने बताया कि वह अध्यापक है। 11 मार्च को उसके पास एक फोन आया, जिसने कहा कि वह उसके पापा का दोस्त है और रुपये मांगे। पुलिस शिकायत में बताया गया कि पहले आरोपी ने पीड़िता के खाते में फर्जी तरीके से 30 हजार रुपये भेजने का मैसेज किया। उसके बाद आरोपी ने इसमें से 15 हजार रुपये एक खाते में भेजने के लिए कहा। ऐसे ही आरोपी ने पीड़िता से तीन-चार अलग-अलग खाते में रुपये डलवा लिए। जब पीड़िता के खाते से रुपये कटे तो उसने आरोपी से कहा कि यह रुपये उसके खाते से कट रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि यह रुपये उसके खाते में नहीं आए हैं। इसके बाद पीड़िता ने फ्रॉड होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें