फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल टावर लगाने के लिए प्लाॅट नहीं देने पर की मारपीट, दी धमकी

Sun, 19 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बहरोड रोड स्थित परशुराम कॉलोनी में जमीनी विवाद में गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी निवासी रीना ने बताया कि गत 14 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी सास को घर के चौक में खाना परोस कर अपने कमरे में चली गई। अचानक बच्चों के रोने व चिल्लाने की आवाज आई की मां जल्दी आओ दादी को मार रहे है। वह तुरंत कमरे से बाहर आई तो देखा की उसकी सास को उमा देवी व लक्ष्मी देवी नीचे गिरा कर के मारपीट कर रही थी। उसने जैसे ही अपनी सास को छुड़वाया तो उक्त दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। गोलू ने पीछे से आकर उसकी सोने की चेन तोड़ ली। सुनीता और उमा ने उसके बाल खींचकर मारपीट करने लगी। उसे छुड़वाने के लिए बच्चे आए तो उन्होंने बच्चों के साथ भी मारपीट की। प्रदीप और दीपू ने कहा कि वह कई बार कह चुका है कि उसे मोबाइल टावर लगवाने के लिए तुम्हारे इस प्लाॅट में से 200 गज जगह चाहिए। इसके लिए वह बाजार भाव से 2000 रुपये ऊपर देने के लिए तैयार है। उसने कहा कि अगर उसे 200 गज का प्लाॅट नहीं दिया तो वह उसे जान से मरवा देगा। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें