निजामपुर। आजमाबाद में एक टावर से सामान चोरी हो गया। इसकी कंपनी के सिक्युरिटी सुपरवाइजर ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत राता कलां निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह आरएस कंपनी में सिक्युरिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। एक टावर आजमाबाद मौखुता में लगा हुआ है। टावर से एयरटेल बीबीयू कार्ड कोई अज्ञात चोरी करके ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।संवाद