फोटो संख्या:73- मोहल्ला प्रजापत में माता शीतला मंदिर में पूजा करती महिलाएं--संवाद
महेंद्रगढ़। मोहल्ला प्रजापति मोहल्ला स्थित बासोड़ा पर्व मनाया गया। शीतला माता मंदिर के प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि बासोड़ा का पर्व हमारी पुरानी संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है। सैंकड़ों महिलाओं ने अपने परिवार के साथ बासोड़ा पर्व पर शीतला माता पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे से ही महिला शीतला माता पर पूजा करने के लिए आती है। मीठे चावल, गुलगला, पूरी, शक्कर का भोग लगाकर अपने परिवार की सुख शांति के लिए मन्नतें मांगती हैं। संवाद