महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बार एसोसिएशन ने शनिवार को वर्क सस्पेंड रखा। सहायक चुनाव अधिकारी व अधिवक्ता आलोक खैरवाल ने बताया कि शुक्रवार को गांव डुलाना निवासी अधिवक्ता राजबीर के भाई धर्मपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शनिवार को बार में वर्क सस्पेंड रखा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को तीन कोर्ट में करीब 200 केसों की फाइलों पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। उन केसों पर अगली तारीख लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 17 मार्च 2023 को बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया कि पहले, तीसरे व पांचवें शनिवार को बार कार्य स्थगित रखा जाएगा। उस फैसले का शनिवार को बार एसोसिएशन ने पारित कर दिया गया है।