फोटो संख्या:54- डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में बार एसोसिएशन की महिला उपप्रधान सुनीता सिंह का स्वा
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ की नवनिर्वाचित उपप्रधान सुनीता सिंह एडवोकेट का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उपप्रधान बनना समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुनीता सिंह गरीब, शोषित और पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने में योगदान देंगी। सुनीता सिंह ने कहा कि संविधान सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय देता है। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर सुंदर लाल जोरासिया, जयपाल सिंह, अमर सिंह, कृष्णा देवी शर्मा, भूप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद