फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ का चुनाव 15 दिसंबर को

Fri, 24 Nov 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को बार पुस्तकालय में बैठक हुई। इसमें बार काउंसलिंग हरियाणा व पंजाब हाईकोर्ट के आदेशानुसार बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिसंबर को करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

एआरओ आलोक खैरवाल ने बताया कि बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पदों के लिए चुनाव करवाएं जाएंगे। इस बार एसोसिएशन में करीब 230 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह शेखावत ने बताया कि 29 व 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम तक नामांकन करवाएं जाएंगे। नामांकन के बाद एक दिसंबर को दोपहर दो बजे तक नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 4 दिसंबर दोपहर 12 से तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। नामांकन वापसी उपरांत चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों को उसी दिन शाम चार बजे चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 15 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान के उपरांत मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें