फोटो संख्या:82-एडीजीपी डॉ. राजश्री को पदोन्नति पर गुलदस्ता भेट कर बधाई देते अधिवक्ता-स्रोत- अ
कनीना। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के पूर्व प्रधान बंसी लाल यादव व कनीना बार के पूर्व प्रधान दीपक चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने झज्जर स्थित एडीजीपी कार्यालय पहुंचकर डॉ. राजश्री को एडीजीपी बनाए जाने पर बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डॉ. राजश्री का प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता हरियाणा पुलिस को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रतिनिधिमंडल में राकेश शर्मा एडवोकेट बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़, अजय नेहरा, विनीत पाल एडवोकेट, सचिव भी शामिल रहे। संवाद