फोटो नंबर-04घोड़ी पर बेटी का बनवारा निकालते परिवार के सदस्य। स्रोत-स्वयं
नारनौल। मोहल्ला जमालपुर निवासी फूलचंद चौधरी और नीलम ने पौत्री नेहा चौधरी के विवाह से पूर्व घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला। पिता राजवीर सिंह ने कहा कि आजकल बेटियां किसी भी सूरत में बेटों से कम नहीं हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए बेटों की तरह ही बेटियों की शादी में भी पूर्ण रीति रिवाज के साथ खुशी का इजहार करना चाहिए। परिवार की महिलाओं ने नाचते गाते हुए बनवारे में भाग लेकर खुशी जताई। इस अवसर पर सभी आस पड़ोस के लोग, रिश्तेदार व परिवारजन उपस्थित रहे। संवाद