फोटो 25 रामेश्वर धाम मंदिर मार्ग पर बने गहरे गड्ढे।संवाद
निजामपुर। ग्राम बामनवास में मानसून की बारिश से सड़कों की हालत खराब हो गई है। रामेश्वर धाम मंदिर के मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण सड़क दरिया जैसी नजर आ रही है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या आती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं है। सरपंच गिरधारी लाल ने बताया कि मंदिर मार्ग की समस्या उनके संज्ञान में है। उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने का आश्वासन दिया। संवाद