फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सर्कल कबड्डी महाकुंभ में बहु अकबरपुर की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
23jjrp15- मातनहेल में आयोजित सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मातनहेल में हुए सर्कल कबड्डी महाकुंभ में बहु अकबरपुर की टीम विजेता रही। टीम को एक लाख रुपये की नकद इनाम राशि दी गई। हांसी जिले के गांव उगलान की टीम उपविजेता बनी, जिनको 71 हजार रुपये का इनाम दिया गया। तीसरे नंबर पर रुडकी और जौंधी की टीम रही, जिसके लिए 51 हजार रुपये की नकद ईनाम राशि दी गई। इसमें 12 टीमों ने भाग लिया। बेस्ट रेडर पंकज बेरी व रोहित मोखरा संयुक्त रूप से बने। बेस्ट कैचर अंकुर बहु अकबरपुर रहे। सोमवार को पंडित रमेश चन्द्र पुत्र बिरखा राम की याद में सर्कल कबड्डी महाकुंभ का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजक विक्की कौशिक एनआरआई, राकेश एनआरआई, सरपंच प्रतिनिधि कैप्टन बिजेंद्र सिंह, विक्की कौशिक, कुलदीप पहलवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें