महेंद्रगढ़। परचून की दुकान के सामने खड़ी बाइक से बैग चोरी हो गया। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सिगड़ा निवासी रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह बाइक से बाजार में परचून का सामान खरीदने गया था। जब वह बाइक को खड़ा करके सामान खरीदने लगा तो बाइक पर रखा बैग चोरी हो गया। बैग में 30 हजार रुपये नकदी, लाइसैंस, स्कूल की मोहर, आधार कार्ड सहित दस्तावेज शामिल थे। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।