फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जोरासी धाम में वसंत पंचमी पर बांटे जाएंगे बाबा का बागा

Tue, 13 Feb 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव जोरासी धाम के श्याम मंदिर में 14 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन बाबा श्याम के वस्त्र रूपी बागा श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी कमलकांत ने बताया कि बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके अलावा श्याम बाबा के शीश को पंचामृत से स्नान करवाकर पंचामृत भी वितरित किया जाएगा। वसंत पंचमी के दिन ही श्याम बाबा को केसरिया रंग के वस्त्र भी बदले जाते हैं। बाबा के उतारे गए पित्त वस्त्र (बागा) को प्रसाद के रूप में वितरित किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस वस्त्र को धारण करने से सभी कष्ट दूर होने के साथ व्यापार और हर कार्य में बरकत होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें