फोटो नंबर-16अटेली के मॉडल संस्कृति स्कूल मेंआयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
मंडी अटेली। हरियाणा खेल विभाग की ओर से मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली में मुख्यमंत्री कप खंडस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, वाॅलीबाॅल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबाॅल व बॉस्केट बाॅल खेलों को शामिल किया गया।
पहले दिन कबड्डी में बाबा दयाल अकादमी धनौंदा की टीम प्रथम और आरएनआर सलीमपुर द्वितीय रही। शुक्रवार को अटेली, सीहमा और नारनौल ब्लॉक की कबड्डी और खो-खो खेलों की मेजबानी मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआईएस कोच ललित डाबड़ और विक्रम कोच ने की। इस मौके पर लड़के और लड़कियों की टीम ने भाग लिया। खिलाडियों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट नरेश यादव पहुचें। कोच ललित डाबड़ ने बताया कि उनका एसवीएससी खेल क्लब निशुल्क एक सप्ताह के ट्रेनिंग कैंप का आयोजन कर रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार से माॅडल संस्कृति स्कूल में की जाएगी, इसमे कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है। इसके अलावा खो-खो के लिए कोई टीम नहीं पहुंची।