फोटो नंबर-23शिविर में मरीजों की जांच करती चिकित्सक। स्त्रोत-स्वयं
मंडी अटेली। ग्राम पंचायत गुजरवास के तत्वावधान में बुधवार को आयुष विभाग की ओर से गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय आयुर्वेद केंद्र सिलारपुर की चिकित्सक टीम ने 53 मरीजों को औषधियां प्रदान की। शिविर के दौरान आयुष अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बढ़ रही बीमारियों का मूल कारण उचित खानपान का न होना है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य एवं गांव के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद