फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रैली निकालकर स्व-जनगणना के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में जनगणना जागरूकता अभियान के तहत एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम योगेश सैनी ने इसका शुभारंभ करते हुए बताया कि इस बार नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया गया है जो पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने जागरूकता रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः महाविद्यालय पहुंची। इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह, प्राचार्य विजय यादव, महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, एनसीसी अधिकारी प्रो. डॉ. शमशेर सिंह, प्रो. सोमवीर, शंकर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें