फोटो संख्या:56- गांव भूरजट में ग्रामीणों को नशा के प्रति शपथ दिलाती पुलिस--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। गांव जाट-भुरजट में निरीक्षक शारदा और टीम ने जागरूकता चौपाल लगाई।
चौपाल में ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। उन्हें नशा न करने की शपथ दिलाई गई। कहा कि नशा सामाजिक बुराई है । युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे। संवाद