महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र खातोदड़ा के अंतर्गत गांव सोहला में सोमवार को घटते लिंगानुपात को सुधारने के उद्देश्य से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई जिसमें ग्रामीणों को बेटी के जन्म पर खुशी मनाने, लिंग भेदभाव खत्म करने और बेटियों को शिक्षित करने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मी दिनेश कुमार व मोना ने अपील की कि सभी गर्भवती का पंजीकरण दस सप्ताह से पहले अनिवार्य रूप से करवाएं। संवाद