फोटो संख्या:73- गांव राजावास में जागरूकता रैली निकालते बच्चें व ग्रामीण---स्रोत- ग्रामीण
सतनाली। गांव राजावास में शनिवार को आयोजित जागरूकता रैली में बच्चों ने पानी बचाओ, स्वच्छ ग्राम पंचायत के नारे लगाए गए। ग्राम सरपंच मोहित ने बताया कि एसडीएम कनिका गोयल से प्रेरित होकर ग्राम को स्वच्छ व सुंदर बनाने के जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि हर महीने जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में व ग्राम पंचायत में स्वच्छता को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। ताकि ग्रामीणों को जागरूक किया जा सके। इस मौके पर सतीश कुमार, सत्यनारायण, सतवीर, ज्ञानप्रकाश, पंच कौशिल्या सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद