महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र रिवासा के अधिन गांव पायगा और खायरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सीएचओ बीरबल और स्वास्थ्य कर्मी मनोज, देवास ने ग्रामीणों को लिंगानुपात सुधार और कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के उपाय बताए। कमला व रितु एएनएम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को शपथ दिलवाई। शिविर में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। संवाद