फोटो 16विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाती गिरिबाला यादव। डीआईपीआरओ
नांगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता गिरीबाला यादव ने कहा कि सामूहिक जागरूकता ही नशा मुक्त भारत की असली ताकत है। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिले में उपलब्ध पुनर्वास सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 01282-250322 पर, वहीं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर डॉ मोनिका यादव, प्रोफेसर रमन यादव, पीएलवी अशोक, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहें। संवाद