फोटो 8दोचाना सीएचसी में लिंगानुपात में सुधार को लेकर बैठक करते वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।संवाद
नारनौल। सीएचसी दोचाना में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीएचसी के अंतर्गत सभी एमपीएचडब्ल्यू और गांवों में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। डॉ. सैनी ने लड़के-लड़कियों में भेदभाव को समाप्त करने के लिए जागरूक किया। साथ ही पीएनडीटी कानून के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. निखिल बहल, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. भानु प्रताप, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. अभिषेक सिंघानिया, खंड आशा समन्वयक प्रवीण शर्मा एवं समस्त संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद