फोटो 08 ग्रामीणों को संबोधित करती अधिकारी। पुलिस
नांगल चौधरी। डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने शिमली, नौलायजा और चैक मलिकपुर गांवों का दौरा किया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाना और नागरिकों को नए कानून के प्रति जागरूक करना है। निरीक्षक शारदा ने चैक मलिकपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर, नौलायजा के शिव पार्क में और शिमली में आयोजित जनसभाओं में समाज के सभी वर्गों के साथ नशा मुक्ति पर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग और महिला विरुद्ध अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद