फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जागरूक युवा ही बनाएंगे सशक्त भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में 79वां संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. किरण यादव ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. अशोक कुमार यादव ने संविधान निर्माण और उसके मूल सिद्धांतों की जानकारी दी। अंत में सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें