मंडी अटेली। सैट्रल बैंक ऑफ इंडिया अटेली के एटीएम को एक नकाबपोश ने मंगलवार तडक़े काटने का प्रयास किया। एटीएम बूथ में 16 लाख 55 हजार रुपये का कैश था, शुक्र रहा कि उसमें चोरी नहीं हो सकी। एटीएम बूथ को कटर से 25 प्रतिशत से अधिक काट दिया गया था। घटना की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पाकर डीएसपी ने बैंक के सिक्योरिटी ऑफिसर बिरेंद्र कुमार के साथ मौका मुआयना कर सीसीटीवी के फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। बैंक प्रबंधक रामसिंह सैनी ने बताया कि सीसीटीवी में कैद फुटेज के अनुसार कैमरों पर स्प्रे कर दिया तथा ई-सर्विसलांस को भी तोड़ दिया। सीसीटीवी के फुुटेज के अनुसार वारदात का समय सुबह 4.15 बजे की है। घटना को अंजाम देने वाला एक ही था तथा उसने मुंह पर गमछा तथा हाथों में दस्ताने पहने हुए थे। एटीएम बूथ को टीसीएस कंपनी को दिया हुआ था। कैश का मिलान कर लिया गया है चोर बूथ को 23 प्रतिशत की काट पाया इसलिए चोरी नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।