फोटो नंबर-24अटेली क्षेत्र में जनसभा के दौरान मंचासीन अनीता यादव। स्त्रोत-प्रवक्ता
मंडी अटेली। पूर्व सीपीएस और अटेली हल्के से कांग्रेस उम्मीदवार अनीता यादव ने शनिवार को अटेली हलके के गांव फतनी, तोबड़ा, कारिया, महासर, खैरानी, मोहलड़ा, राता कला, राता खुर्द, सलीमपुर में प्रचार किया। अनीता यादव ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर अटेली उपमंडल बन जाएगा। वह हमेशा लोगों के बीच रहकर उनकी हर समस्या का समाधान करती हैं। कांग्रेस ने अपनी सात गारंटी का वादा किया है। सरकार बनने ने गैस सिलिंडर 500 रुपये का दिया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह राता, संदीप यादव रामबास, पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी, जितेंद्र तोबड़ीया, दिलीप चेयरमैन, प्रविंद्र आदि उपस्थित थे।