संवाद न्यूज़ एजेंसी
मंडी अटेली। अटेली बीडीपीओ क़ो सीएम विंडो की शिकायत के चलते निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर सिहमा के बीडीपीओ नवदीप ने कार्यभारी संभाल लिया है। अटेली बीडीपीओ नरेश कुमार के पास सतनाली व अटेली दो स्थानों का चार्ज था। बीडीपीओ अटेली को सीएम विंडो की शिकायत का समय पर समाधान न करने का हवाला देते हुए निलंबित कर दिया गया है। डीसी मोनिका गुप्ता की तरफ से सचिव, हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग के आदेश का हवाला देते हुए निर्देश जारी किए है। इसमें उन्होंने कहा हैं कि नरेश कुमार के निलंबित के चलते उनके स्थान पर सिहमा के बीडीपीओ नवदीप क़ो चार्ज दिया गया है। इसी प्रकार से महेन्दरगढ़ बीडीपीओ निशा क़ो बीडीपीओ सतनाली का चार्ज दिया गया हैं।