फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शुरू में भारी पड़े अतरलाल, कड़े मुकाबले में आरती राव को मिली जीत

Wed, 09 Oct 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। विधानसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हुई। इसमें भाजपा की प्रत्याशी आरती सिंह राव ने 2500 वोटों से जीत हासिल की। इस सीट पर बसपा इनेलो गठबंधन के प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल के बीच कड़ा मुकाबला बना रहा।
विज्ञापन

रुझान के अनुसार यहां त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनीता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव व बसपा इनेलो गठबंधन के प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल के बीच बढ़त का गणित 15वें राउंड तक जारी रहा। विधानसभा क्षेत्र के 104 गांवों में 215 बूथ स्थापित थे, जिनकी मतगणना के लिए 12 टेबल व 18 राउंड किए गए। बसपा इनेलो गठबंधन प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थे, जो 12 राउंड तक जारी रही। 13 वें राउंड से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव ने बढ़त बनानी शुरू की, जो 15वें राउंड में 1145 वोटों से अपने निकटवर्ती ठाकुर अतरलाल से आगे पहुंची। धीरे धीरे यह बढ़त 18 वे राउंड में 2500 हो गई, जिसमें वह विजयी हुईं।
विज्ञापन

कुल मतदान - 143275
किसको कितने मत मिले
आरती सिंह राव -56774

ठाकुर अतरलाल -54274

अनीता यादव -29474

आयुषी अभिमन्यु राव -1728

सुनील राव -209

ओमप्रकाश -183

जोगेंद्र सिंह -154

साधना -71

नोटा-408

नोटा से प्रत्याशी हारे यह प्रत्याशी

आप पार्टी के सुनील राव -209

एसयूसीआई के कामरेड ओमप्रकाश -183

आजाद उम्मीदवार जोगेंद्र सिंह -154

आजाद उम्मीदवार साधना -71
विधानसभा चुनाव में 8 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें से यह प्रत्याशी नोटा से भी हार गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें