नारनौल। शहर की मोहल्ला भटवाड़ा स्थित खटीक सभा के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओें ने अटल को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला प्रवक्ता सुरेंद्र जैन थे। सुरेंद्र जैन ने कहा कि आज देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को याद कर रहा है। जिन्होंने अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदय से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई। वह भविष्य के भारत के परिकल्पना पुरुष थे। अटल प्रतिष्ठित पत्रकार, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, राष्ट्रीय नेता, साहित्यकार के साथ प्रखर राजनीतिज्ञ थे। भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार खिंची ने लड्डू भी बांटे। इस मौके पर विरेन्द्र वर्मा, गोपाल जैन, हरिशंकर खिंची, जगदीश खिंची व जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद