फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होटल मालिक को आईडी मांगना पड़ा महंगा, महिला व युवक ने की मारपीट

Mon, 13 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
होटल मालिक के साथ मारपीट करते महिला व युवक।
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक होटल मालिक को एक महिला व पुरुष से आईडी मांगना भारी पड़ गया। इसके बाद महिला व युवक ने होटल मालिक के साथ मारपीट भी शुरू कर दी, जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस शिकायत में बुहाना के झारोड़ा निवासी दीपेश ने बताया कि उसने सुभाष पार्क के पास रायल होटल के नाम से एक होटल कर रखा है। दस नवंबर को उनके होटल पर एक महिला व युवक आए और उन्होंने कमरा देने की बात कही। जब उसने उनसे आईडी मांगी तो झगड़ा करने लग गए। इसके बाद उसने कमरा देने से मना कर दिया। कमरा नहीं देने पर उसे वह होटल से बाहर लेकर गए और गाली गलोज करने लग गए। जब उसने मना किया तो महिला व युवक ने मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर उसका दोस्त साहिल मौके पर पहुंचा और उनसे छुड़वाया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें