फोटो संख्या:-59 हकेंवि भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थी निर्णायक मंडल के स
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में वी द पीपल वीक के तहत वॉइस ऑफ डेमोक्रेसी विषय पर भाषण प्रतियोगिता में अश्मिता यादव को प्रथम, आनंद को द्वितीय और प्रथम पाठक एवं शेख साहिलुद्दीन शाह को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि कार्यक्रम भावी विधि-विशेषज्ञों में अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक चेतना विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह पहल कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रोत्साहित समग्र एवं परिवर्तनकारी विधि शिक्षा की दृष्टि का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है। डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि विजेताओं को संविधान दिवस पर आयोजित होने वाले समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। संवाद