फोटो 03 आशीष गौरा को जिम्मेदारी सौंपते संगठन के पदाधिकारी। स्वयं
- फोटो : 1
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष आशीष गोरा ने बताया कि 5वां प्रदेश अधिवेशन कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में सर्विस एक्ट कर्मचारी संघ नामक नए संगठन का औपचारिक ऐलान किया गया। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी संगठनों द्वारा सर्वसम्मति से मुख्य संयोजक नरेश बालू को प्रांत उपाध्यक्ष, सह संयोजक आशीष गोरा को जिला अध्यक्ष, सह संयोजक विकास बैनीवाल को हिसार का प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, सह संयोजक आशीष धीमान को जिला अध्यक्ष यमुनानगर, सह संयोजक विकास ढिल्लो को फतेहाबाद प्रदेश सदस्य, सह संयोजक भूपेश पालीवाल को प्रदेश अध्यक्ष, सह संयोजक मनीष नरवाना को महामंत्री, सह संयोजक ओमप्रकाश शास्त्री को प्रदेश अध्यक्ष व सह संयोजक सुरेंद्र जांगड़ा कैथल को प्रदेश सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। संवाद