फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा यादव और शमशेर को मिला श्रेष्ठ कृति अवॉर्ड

विज्ञापन
रेवाड़ी में लेखिका आशा को सम्मानित करते डॉ. चंद्र त्रिखा एवं अन्य---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। कनीना की लेखिका आशा यादव, महेंद्रगढ़ शमशेर सिंह को उनकी पुस्तक के लिए श्रेष्ठ कृति अवॉड से नवाजा गया।
विज्ञापन

कनीना की लेखिका आशा यादव को उनकी कृति उपयोगी पेड़-पौधे एवं निरोगी काया पर 31 हजार रुपये, शाल एवं अवॉर्ड से नवाजा गया। उनके खाते में 31 हजार रुपये का नकद राशि आ गई थी। बाबू बालमुकुंद गुप्त की 115वीं जयंती पर रेवाड़ी में उन्हें अवॉर्ड दिया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध साहित्यकार रोहित यादव एवं सत्यवीर नाहड़िया सहित कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि आशा यादव ने अब तक चार पुस्तकें लिखी हैं जिनमें से दो हरियाणा साहित्य अकादमी से अनुमोदित हो चुकी हैं। स्याणा के शमशेर सिंह कोसलिया की हरियाणवीं पुस्तक दरद को भी श्रेष्ठ कृति का अवार्ड दिया गया। वहीं विजय सेहलंगिया एवं समशेर सिंह की एक-एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें