फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता 25 को भरेंगी जेल

Tue, 12 Sep 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आशा वर्कर्स पिछले 35 दिनाें से हड़ताल पर है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके विरोध स्वरूप आशा वर्कर आगामी 25 सितंबर को जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी गिरफ्तारियां देगी।
विज्ञापन

यूनियन नेत्री आशा खातोली, सीटू अध्यक्ष कामरेड हरिराम व जिला सचिव कामरेड रोहताश गोठवाल व राज्य महासचिव सुनीता ने कहा कि आज आशा वर्करों की हड़ताल 35वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, मगर सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा आशा वर्कर के खिलाफ अपनाई दमनकारी नीति की बदौलत हरियाणा की 4 आशा वर्कर्स को शहादत देनी पड़ी। इसके बावजूद भी सरकार के कानों पर जू नहीं रेंगी है। अगर सरकार ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल के चलते प्रदेश की 20,000 आशा वर्कर्स 25 सितंबर हरियाणा की जेल भरेंगी। उन्होंने कहा कि 2018 के बाद आशा वर्कर्स के काम में कई गुना बढ़ोतरी हुई है, परंतु पिछले 5 साल में मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसलिए आशा वर्कर के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। आशा वर्कर्स को पक्का किया जाए। योग्यता के आधार पर आशा वर्कर्स की पदोन्नति की जाए। सब सेंटर पर आशा के बैठने व सामान रखने की जगह सुनिश्चित की जाए। जिन गांवों में सब सेंटर नहीं है वहां आशा केंद्र खोला जाए। इस मौके माया, सुमन, पूनम, किरण, सुशीला, सुषमा, ममता, प्रीति, सरोज, सावित्री व रीना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें