फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आशा वर्कर्स यूनियन ने सरकार का पुतला फूंका

Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
राव तुलाराम चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाते आशा वर्कर्स।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। महेंद्रगढ़ व कनीना में आशा वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया। वीरवार को महेंद्रगढ़ में आशा वर्कर्स यादव धर्मशाला में एकत्रित हुई। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री के पुतलों की शव यात्रा निकालते हुए राव तुलाराम चौक पर पहुंचकर पुतलों का दहन किया। खंड प्रधान कांता देवी ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें 26 हजार वेतन, कर्मचारियाें को पक्का किया जाए, चार हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोहतक में आयोजित रैली में उनके कर्मचारी को पकड़कर जेल में डाल दिया गया। कनीना में डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर पीएचसी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर गृहमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। पीएचसी वर्कर सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब में एकत्रित हुई और वहां से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मंडी टी पॉइंट, बस स्टैंड के पीछे होते हुए, हनुमान मंदिर के सामने, बिजली बोर्ड के सामने से होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर पहुंचे। पीएचसी प्रधान आशा वर्कर सावित्री देवी ने बताया कि 11 अक्तूबर को रोहतक में आशा वर्कर अमित शाह को ज्ञापन देने के लिए जा रही थी। रास्ते में पुलिस ने रोक कर आशाओं साथ अभद्र व्यवहार किया और उनको सुनारिया जेल में डाल दिया गया। इसके विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार का पुतला फूंका गया। सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें