फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज ने किया वैदिक हवन

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- गांव मेघनवास में नवजात कन्या के जन्म पर नामकरण के दौरान माता-पिता को  सम्मानित  - फोटो : 33केवी हाईटेंशन लाइन पर लोगों द्वारा डाली गई चेन निगम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आर्य समाज महेंद्रगढ़ ने उप प्रधान वीर सिंह के मेघनवास गांव में अनिरुद्ध आर्य और सपना यादव की नवजात सुपुत्री दृष्टि का नामकरण संस्कार व वैदिक हवन आयोजित किया। आर्य वीर दल के मंडलपति पंडित सतीश आर्य और पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने विधि-विधान से यह संस्कार संपन्न कराया। यजमानों को महर्षि दयानंद सरस्वती का सत्यार्थ प्रकाश व गायत्री पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया। पंडित सतीश आर्य ने बताया कि नामकरण संस्कार सोलह संस्कारों में श्रेष्ठ जीवन का पांचवां महत्वपूर्ण सोपान है। उन्होंने कहा कि यह श्रेष्ठता और महानता के मार्ग पर अग्रसर करने का प्रथम दिव्य संकल्प है। इस अवसर पर रामकिशन यादव, रामचंद्र, धनपति, नीरू, रेखा देवी, मंजू देवी, कृष्ण कुमार, रजनीश, राजेंद्र, महेश और अनिल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें