महेंद्रगढ़। आर्य समाज खेड़की और वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने, महर्षि दयानंद सरस्वती के 201 वें जन्मोत्सव पर वार्षिक उत्सव 25 से आर्य समाज खेड़की में शुरू किया जाएगा। यह जानकारी प्रेम राज आर्य प्रधान वेद प्रचार मंडल ने दी। संवाद