फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज ने सहयोगियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ के दिशा-निर्देशन में आर्य समाज मंदिर परिसर में साप्ताहिक यज्ञ और वार्षिक उत्सव के सहयोगियों के सम्मान में कृतज्ञता समारोह आयोजित किया गया। यज्ञ में पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य और बाबू महावीर प्रसाद पायगा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम में 10 और 11 अक्तूबर को हुए वार्षिक उत्सव के सहयोगियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन रमेश कुमार सैनी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न, पटका, पगड़ी और शॉल भेंट किए गए। वेदपाल शास्त्री ने वैदिक विचारों का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें