नारनौल। महर्षि दयानंद चौक पर शनिवार को हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेदोपदेशक कप्तान जगराम आर्य ने कहा कि हवन से आकाश, वायु, जल और पृथ्वी पवित्र होते हैं। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने शिक्षा, सामाजिक और राजनीतिक शुद्धिकरण का आंदोलन चलाकर देश को आजादी दिलाई और जाति-पाति व छुआछूत का भेद मिटाया। संवाद