नारनौल। स्थानीय निकाय विभाग द्वारा बुधवार को जारी सूची में नगर परिषद नारनौल की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता का तबादला झज्जर हो गया है। सुमनलता के तबादले के बाद उनके स्थान पर अरुण नांदल नारनौल नगर परिषद के नए कार्यकारी अधिकारी होंगे।
बता दें कि कार्यकारी अधिकारी सुमनलता एक साल से ज्यादा समय से नारनौल नगर परिषद नारनौल में तैनात थी। गत माह जन परिवेदना समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने व ईओ सुमनलता की शिकायतें आने पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने उन्हें पंचकूला मुख्यालय भेजने के लिए निकाय मंत्री कमल गुप्ता से बातचीत करने की बात कही थी। जिसके बाद बुधवार को स्थानीय निकाय द्वारा जारी सूची में नारनौल ईओ का तबादला झज्जर कर दिया गया है।