फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंडियों में कम हुई बाजरे की आवक

Wed, 18 Oct 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मंडियों में बाजरे की आवक पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। वर्तमान में नारनौल अनाज मंडी में दो से तीन ढेरियां ही पहुंच रही है। बुधवार को नारनौल मंडी में एक हजार क्विंटल के करीब बाजरा खरीदा गया। जिले में अब तक 7 लाख क्विंटल के करीब बाजरा हैफेड द्वारा खरीद किया गया है। मंडियों में आवक कम होने से उठान प्रक्रिया तेज हो गई है। नारनौल अनाज मंडी से अब तक 3 लाख 22 हजार बैगों का उठान हो चुका है। 20 हजार के करीब बैगों का उठान अभी बाकी बचा हुआ है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बाजरे को लेकर घोषणा की गई थी कि किसान मंडियों में बाजरा बेचे या न बेचे उन्हें भावांतर भरपाई की राशि दी जाएगी। जबकि मंडियों में आढ़ती भी किसानों से 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद कर रहे हैं। जिसके चलते किसान मंडियों में टोकन व गेट पास आदि के झंझट से बचने के लिए आढ़तियों को बाजरा बेचने लगे हैं, क्योंकि हैफेड भी 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ही किसानों का बाजरा खरीद रही है। ऐसे में मंडियों में आवक कम हो गई है। अब प्रतिदिन 1000 से 2000 क्विंटल ही बाजरा मंडियों में पहुंच रहा है। जिसकी बिना किसी देरी के खरीद की जा रही है।

नारनौल मंडी में 90 प्रतिशत हुआ उठान
नारनौल अनाज मंडी में बाजरे का 90 प्रतिशत उठान हो चुका है। जबकि उठान कार्य तेजी से किया जा रहा है। 3.50 लाख बैगों में 3 लाख 22 हजार के करीब बैगों का उठान किया जा चुका है। इस प्रकार 18 हजार के करीब बैगों का उठान बाकी बचा हुआ है। जिनका उठान भी आगामी 2-3 दिन में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें