फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी मंडी में 10170 क्विंटल सरसों की आवक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 24नारनौल की नई अनाज मंडी में नमी की जांच कर सरसों की खरीद करती वेयर हाउस मैनेजर र - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

स्थानीय अनाज मंडियों में मंगलवार को सरसों की खरीद जारी रही। सरसों की आवक में बीते कुछ दिनों से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। क्योंकि क्षेत्र में सरसों कटाई का कार्य पूरा हो चुका है। अब किसान सरसों बेचने के लिए मंडी आ रहे हैं। हालांकि गत वर्ष की तुलना में सरसों की आवक बहुत कम है, जिसका प्रमुख कारण बाजार भाव और सरकारी भाव में कम अंतर है। बाजार भाव अधिक होने के कारण अधिकतर किसान अपने नजदीकी व्यापारी को सरसों बेच रहे हैं, वहीं कुछ किसान सरसों के दाम बढ़ने की संभावना के चलते अभी सरसों नहीं बेच रहे। मंगलवार को नारनौल में 3200, अटेली में 9500 व नांगल चौधरी में 10170 क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं नारनौल में 7000, अटेली में 11520 व नांगल चौधरी में 2380 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। नारनौल में 2500, अटेली में 4830 और नांगल चौधरी में 5790 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। सरसों की खरीद गत 15 मार्च से शुरू की गई थी। खरीद शुरू होने के बाद पिछले 32 दिनों में जिले में सरसों की 531514 क्विंटल सरसों की आवक और 484752 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। वहीं 391295 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें